पत्रिका: नारी अस्मिता, अंक: फरवरी 2011, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: रचना निगम, आवरण/रेखाचित्र: जानकारी उपलब्ध नहीं, , पृष्ठ: 44, मूल्य: 15 रू.(वार्षिक 100 रू.), मेल: nari_asmia1994@rediffmail.com ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं , फोन/मोबाईल: 0265.6545817, सम्पर्क: 15, गोयागेट सोसायटी, शक्ति अपार्टमेंट, बी ब्लाक, द्वितीय तल, एस 3, प्रतापनगर बड़ोदरा, गुजरात
स्त्री विषयक पत्रिका नारी अस्मिता का प्रत्येक अंक नवीनतम रचनाआंे से युक्त होता है। समीक्षित अंक मंे अनेक रचनाएं स्त्री मन की भावनाओं को व्यक्त करती हैं। अंक में सरिता गुप्ता, के.पी. देशमुख, मधु शर्मा, के आलेख समसामयिक विषयों की अच्छी प्रस्तुति कही जा सकती है। ख्यात लेखिक साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव से सुमीता केशवा की बातचीत साहित्य के साथ साथ समाज के अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी हुई है। पुष्पा राव, निरूपमा राय, सुधा अग्रवाल एवं सरिता गुप्ता की कहानियां सरसता से युक्त है। विचार मंच के अंतर्गत रश्मि वाजपेयी की परिचर्चा सायबर क्रायम से युवतियों के कैसे बचाया जाए? में अच्छे तथा लागू किए जाने योग्य विचार सामने आए हैं। अंजु दुआ जैमिनी, गुरप्रीत सिंह, अलका मित्तल की लघुकथाएं प्रभावित करती है। देवेन्द्र विमल, गोंविद पाल, गोविंद चावला सरल, किशन स्वरूप, कंचन लता जायसवाल, सदाराम स्नेही एवं ज्ञानेन्द्र साज की कविताएं, ग़ज़लें समसामयिक हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं एवं लेख आदि भी विचार योग्य हैं।

2 تعليقات

  1. अरे वाह यह तो बहुत ही आची जानकारी दी है आपने मैं भी अपने कुछ आलेख इस पत्रिका हेतु देना चाहूंगी। इसके लिए मुझे क्या करना होगा कृपया सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने आभार एव समय मिले कभी तो आयेगा मेरी पोस्ट पर आपका स्वागत है।
    http://mhare-anubhav.blogspot.co.uk/

    ردحذف
  2. NARI ASMITA ke liye main aalekh bhej sakta hun kya ? krpya adhik jankari den .
    Dr.Jadhav sunil ,Nanded {MAHARASHRA ]
    mob.09405384672

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم