
इस पत्रिका का प्रत्येक अंक शोधपरक रचनाओं से युक्त होता है। समीक्षित अंक में हरिकृष्ण निगम, रानू मुखर्जी, एम. शेषन, इंदिरा बी., के. मुस्ताक हुसैन, विकास मानव, विनोद चंद्र पाण्डेय, जालिम प्रसाद, गीता ए. भट्टी, हितेश कुमार शर्मा के आलेख प्रमुखता से प्रकाशित किए गए हैं। रामसेवक शुक्ल तथा बी. बै. ललिताम्बा के सामाजिक तथा भाषापरक आलेख प्रभावित करते हैं। रामचरण यादव की कहानी तथा एस.पी. केवल का उपन्यास अंश अच्छी रचनाएं हैं। कुंवर प्रदीप निगम, किशन लाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह गौतम के गीत कविताएं अच्छी व सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन की ओर संकेत करती है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं तथा पत्र आदि भी साहित्यिकता से भरपूर हैं।
बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंनेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनको शत शत नमन!
एक टिप्पणी भेजें