पत्रिका: मैसूर हिंदी प्रचार परिषद पत्रिका, अंक: 07, वर्ष: 2011,स्वरूप: मासिक, प्रधान संपादक: आर. चंद्रशेखर, संपादक: मनोहर भारती, आवरण: जानकारी नहीं, पृष्ठ: 52, मूल्य: 5 रू.(वार्षिक 50 रू.), मेल: brsmhpp@yahoo.co.in ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं , फोन/मोबाईल: 080.23404892, सम्पर्क: 58, वेस्ट आॅफ कार्ड रोड़, राजाजी नगर बेंगलूर 500010 कर्नाटक
इस पत्रिका का प्रत्येक अंक शोधपरक रचनाओं से युक्त होता है। समीक्षित अंक में हरिकृष्ण निगम, रानू मुखर्जी, एम. शेषन, इंदिरा बी., के. मुस्ताक हुसैन, विकास मानव, विनोद चंद्र पाण्डेय, जालिम प्रसाद, गीता ए. भट्टी, हितेश कुमार शर्मा के आलेख प्रमुखता से प्रकाशित किए गए हैं। रामसेवक शुक्ल तथा बी. बै. ललिताम्बा के सामाजिक तथा भाषापरक आलेख प्रभावित करते हैं। रामचरण यादव की कहानी तथा एस.पी. केवल का उपन्यास अंश अच्छी रचनाएं हैं। कुंवर प्रदीप निगम, किशन लाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह गौतम के गीत कविताएं अच्छी व सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन की ओर संकेत करती है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं तथा पत्र आदि भी साहित्यिकता से भरपूर हैं।

1 تعليقات

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनको शत शत नमन!

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم