
पत्रिका समकालीन अभिव्यक्ति का समीक्षित अंक नारी विशेषांक है। अंक में महिला रचनाकारों की कहानियों, कविताओं तथा आलेखों का समावेश इस अंक में किया गया है। इंदिरा राय, रंजना सिंह, मीरा चंद्रा तथा कमल कपूर ने कहानियों के पात्रों के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। जिससे प्रायः सभी कहानियों में प्रवाह आ गया है। लता सुमंत, आकांक्षा यादव, कृष्णा श्रीवास्तव तथा हर्ष नंदिनी भाटिया के आलेखों मंे भी नारी जीवन तथा उसके संघर्ष को व्यक्त किया गया हैै। मीनू बैस, इंदिरा शर्मा, पूनम यादव, राजकुमारी रश्मि, सवर्णा दीक्षित, प्रियंका, रश्मि मिश्रा तथा सरोज वशिष्ठ की कविताएं भी स्त्री विषयक दृष्टिकोण सामने रखती है। प्रो. वंशीधर त्रिपाठी से साक्षात्कार तथा राजी सेठ से सुदर्शन नारंग के छः प्रश्न पत्रिका की विशिष्ठ रचनाएं हैं। पत्रिका की समीक्षाएं, पत्र तथा समाचार भी श्रेष्ठ हैं।
एक टिप्पणी भेजें