
समय के साखी पत्रिका का यह अंक मिश्रित रचनाओं का एक अच्छा अंक है। अंक में प्रकाशित रचनाएं प्रत्येक साहित्यिक विधा का अनुमोदन करती है। अंक में राद्यवेन्द्र तिवारी, रश्मि रमानी, ओमप्रकाश अडिग, कुमार विश्वबंधु एवं रवि प्रताप सिंह की कविताएं प्रकशित की गई हैं। अशोक अंजुम का गीत व इन्दिरा दांगी की कहानी विशिष्ठ है। कृष्ण कुमार यादव के आलेख विजेन्द्र की कविता एक अच्छा शोधपरक आलेख है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व पत्र समाचार आदि भी जानकारीपरक हैं।
एक टिप्पणी भेजें