पत्रिका: आसपास, अंक: जनवरी2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: राजुरकर राज, पृष्ठ: 32, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी उपलब्ध नहीं, मूल्य: 5रू.(वार्षिक 50), ई मेल: shabdashilpi@yahoo.com , वेबसाईट: http://www.dharohar.com/ , फोन/मो. 9425007710, सम्पर्क: एच 3, उद्धवदास मेहेता परिसर, नेहरू नगर, भोपाल म.प्र.
संवाद पत्रिका आसपास के इस अंक में नवीनतम समाचार प्रकाशित किए गए हैं। अंक में उल्लेखनीय कार्य के लिए पत्रिकाओं को पुरस्कार प्रदान करने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। समाचार में समावर्तन सहित अन्य पत्रिकाओं के पुरस्कार समाचार सचित्र प्रकाशित किए गए हैं। ख्यात कथाकार उदयप्रकाश जी को मिल साहित्य अकादमी पुरस्कार का विस्तृत समाचार अच्छा व जानकारीपरक है। इसके अतिरिक्त साहित्य अकादमी सिखाएगी हिंदी, गालिब ने पूछा था कि क्या बर्फी हिंदु है? स्पंदन का सम्मान समारोह, दिव्य समारोह की जानकारी नये विषयों के उपयोगी संदर्भो से साक्षात्कार कराती है। कथाकार संतोष चैबे व कवि आलोक श्रीवास्तव को मिले पुरस्कारों का समाचार जानकर लगता है कि यह पत्रिका का पुरस्कार पर एकाग्र विशेषांक है। ख्यात कवि व आई.ए.एस. अधिकारी पंकज राग को मीरा स्मृति सम्मान का समाचार पत्रिका की अन्य अच्छी व उपयोगी सूचना है। अन्य समाचार भी रचनाकारों को आपस में संवाद स्थापित करने का अच्छा माध्यम बने हैं।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने