पत्रिका: सरस्वती सुमन, अंक: अक्टूबर-दिसम्बर, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: कुंवर विक्रमादित्य सिंह, पृष्ठ: 96, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी उपलब्ध नहीं, मूल्य: 25रू.(वार्षिक 100), ई मेल: saraswatisuman@rediffmail.com , वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 0135.2740060, सम्पर्क: 1, छिब्बर मार्ग, आर्य नगर, देहरादून 248001
उत्कृष्ट साहित्य के लिए समर्पित सरस्वती सुमन का समीक्षित अंक अच्छी रचनाओं से युक्त है। अंक में चंद्रकुंवर बत्र्वाल की 36 कविताएं प्रमुखता से प्रकाशित की गई हैं। विज्ञान व्रत, बी.पी. दुबे, कंुदन सिंह सजल, शम्मी शम्स वारसी, मेहमूद हमसर अब्बासी, अर्जुन प्रसाद सिंह, सरला भटनागर, नरेश निसार, एम.वसीम अकरम, डाॅ. नलिन तथा शरीफ कुरेशी की ग़ज़लें प्रभावित करती हैं। सत्यनारायण सत्य, अब्बास खान, कंुवर विक्रमादित्य सिंह, कमल कपूर, मुकुल सक्सेना, बलजीत सिंह, मनोज अबोध, की कविताएं प्रभावित करती हैं। प्रभुलाल चैध्री, शैलजा अरोड़ा, आकांक्षा यादव, पुष्पपाल सिंह, कृष्ण कुमार यादव, लेख उल्लेखनीय हैं। संजय जनागल, प्रेमचंद्र गोस्वामी, शबनम शर्मा, श्रीमती शुक्ला चैधरी, सत्यनारायण भटनागर की कहानियां आज के समाज व परिवेश पर विचार करती दिखाई पड़ती हैं। रामसहाय वर्मा व आनंद दीवान के व्यंग्य नयापन लिए हुए हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं भी प्रभावित करती हैं।

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने