
साहित्य की नवीन पत्रिका अविराम का समीक्षित अंक लघुकथा विशेषांक है। वर्तमान में लघुकथा विधा को लेकर अन्य कई पत्रिकाओं ने विशेष अंक निकाले हैं जिनमें समसामयिक विषयों को उठाते हुए अनेक लघुकथाएं प्रकाशित की गई है। उसी क्रम में पत्रिका की लघुकथाएं भी एक अच्छा प्रयास है। अंक में लघुकथा विधा पर अनेक आलेख, समीक्षाएं, लघुकथाएं तथा विचार आदि प्रकाशित किए गए हैं। अंक में छोटे से स्थान पर जानकारीपरक तथा संग्रह योग्य साहित्य उपलब्ध कराने का पत्रिका का प्रयास सराहनीय है।
एक टिप्पणी भेजें