पत्रिका: समय के साखी,  अंक: अप्रैल 2012, स्वरूप: मासिक, संपादक: आरती,  आवरण/रेखाचित्र: के. रवीन्द्र, पृष्ठ: 64, मूल्य: 20रू.(वार्षिक 220 रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं , फोन/मोबाईल: 09713035330, सम्पर्क: बी. 308, सोनिया गांधी काम्पलेक्स, हजेला हास्पिटल के सामने भोपाल म.प्र.
                           पत्रिका समय के साखी के इस अंक में रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य का प्रकाशन किया गया है। अंक में सेवाराम त्रिपाठी का लिखा रामकुमार वर्मा पर आलेख पत्रिका की विशिष्ठ उपलब्धि है। श्रीराम, गणेशचंद्र राही एवं नूर मोहम्मद नूर की कविताएं प्रभावित करती है। कुमार शर्मा एवं विजयशंकर की कहानियां आज के वातावरण व उससे उपजी पीड़ा को सटीक अधिव्यक्ति देती है। चंद्रसेन विराट एवं मधुर जी की ग़ज़लें व नज़्मंे प्रभावशाली है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व समाचार आदि भी उपयोगी है।

Post a Comment

और नया पुराने