पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: मार्च 2012, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 64, मूल्य: 12रू (वार्षिक: 120रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्णदीप ए-47, शास्त्री कालोनी, अम्बाला छावनी, 133001 हरियाणा
पत्रिका का समीक्षित अंक व्यंग्य विनोद विशेषांक है। अंक में हास्य व्यंग्य युक्त कुछ अच्छी रचनाओं का प्रकाशन किया गया है। जगवीर शर्मा, श्लेष चन्द्राकर, हसमुख रामदेपुत्रा, बानों सरताज, नीता श्रीवास्तव, इंदिरा किसलय, प्रदीप शर्मा एवं गुडविन मसीह की लघुकथाओं का प्रकाशन किया गया है। वीणा श्रीवास्तव, अशोक अंजुम, गोपीनाथ पारीक, रामस्नेहीलाल, लालता प्रसाद एवं ऋषिवंश की कविताओं में नवीन समाज के दर्शन होते हैं। पंकज शर्मा को लेखक परिशिष्ट के अंतर्गत पढ़कर सुखद अनुभूति होती है। दीप्ति मित्तल, सुरेश गर्ग, लोक सेतिया, रमेश चंद्र, गोपाल नारायण आवटे के व्यंग्य व रामगोपाल वर्मा की कहानियां प्रभावित करती है। देवेन्द्र कुमार मिश्रा की विनोदी रचना हास्य व्यंग्य युक्त है। डाॅ. महाराज कृष्ण जैन का हास्य पर लिखा गया आलेख संग्रह योग्य है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व स्थायी स्तंभ भी प्रभावित करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने