पत्रिका: आसपास, अंक: दिसम्बर 2011,स्वरूप: मासिक, संपादक: राजुरकर राज, पृष्ठ: 24, मूल्य: 5रू (वार्षिक: 50रू.), ई मेल: shabdashilpi@yahoo.com ,वेबसाईट: www.dharohar.net, फोन/मोबाईल: 0755.2775129, सम्पर्क: एच 3, उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर, कोटरा, भोपाल म.प्र.
समाचार प्रधान पत्रिका शब्दशिल्पियों के आसपास के समीक्षित अंक में दुष्यंत कुमार अलंकरण के समाचार को प्रमुख रूप से प्रकाशित किया गया है। अंक में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार यह अलंकरण इस बार ख्यात साहित्कार, पत्रकार एवं लेखिका मृणाल पाण्डेय को दिया गया है। पांच दिवसीय पुस्तक पर्व का समाचार साहित्य जगत के पाठाकों के लिए जानकारीपरक है। ख्यात गायक स्व. भूपेन हजारिका, इंदिरा गोस्वामी पर पत्रिका में मार्मिक ढंग से सामग्री का प्रकाशन किया गया है। ख्यात कवि विष्णु खरे तथा वरिष्ठ कथाकार विद्यासागर नौटियाल को मिले पुरस्कारों के समाचार के साथ साथ अन्य समाचार त्वरित रूप से पाठकों को साहित्यिक गतिविधियों को पहुंचा रहे हैं, यह इस छोटी सी पत्रिका की खासियत है। पत्रिका के अन्य समाचार साहित्यकारों, लेखकों तथा साहित्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी व संदर्भ योग्य हैं।

Post a Comment

और नया पुराने