पत्रिका: हिमप्रस्थ, अंक: जून 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: रणजीत सिंह राणा, पृष्ठ: 64, मूल्य: 6 रू.(वार्षिक 50 रू.), ई मेल: , ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: उपलब्ध नहीं, सम्पर्क: हिमाचल प्रदेश प्रिटिंग प्रेस परिसर, घोड़ा चौकी शिमला 5

विगत 57 वर्ष से केवल 5 रू कीमत पर उत्कृष्ट साहित्य उपलब्ध करवाना हर किसी के वश की बात नहीं है। लेकिन इस पत्रिका ने यह साबित किया है कि इस महंगाई के समय में भी अच्छा साहित्य कम कीमत पर प्रकाशित किया जा सकता है। पत्रिका के इस अंक में गौतम शर्मा, लीला भण्डारी, श्रीनिवास, रामनारायण सिंह मधुर, विजय कुमार पुरी, विश्म्भर लाल सूद, आर.के. शुक्ला, विवेक निझावन तथा सुशील कुमार फुल्ल के उपयोगी व जानकारीपरक आलेखों का प्रकाशन किया गया है। भानुप्रताप कुठियाला, संदीप शर्मा एवं शंकर सुल्तानपुरी की कहानियांे में हिमाचल के जनजीवन को महसूस किया जा सकता है। जसविंदर शर्मा की लघुकथाएं अधिक प्रभावित करती हैं। सुरेश आनंद, मीना गुप्ता, दिनेश चमोला, रमेश सोबती तथा सुमन बाला की कविताओं में आज के समाज का परिवर्तित रूप दिखाई देता है। विजय तेलंग का व्यंग्य व श्रीकांत की पुस्तक समीक्षा अच्छी है व पाठकों को एक नये संग्रह से परिचित कराती है।

Post a Comment

और नया पुराने