पत्रिका: आसपास, अंक: अपै्रल 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: राजुरकर राज, पृष्ठ: 32, मूल्य: 5रू(वार्षिक 50रू.), ई मेल:shabdashilpi@yahoo.com ,वेबसाईट: http://www.dharohar.com/ , फोन/मोबाईल: 0755.2775129, सम्पर्क: एच-3, उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर, भोपाल म.प्र. रचनाधर्मियों की संवाद पत्रिका के इस अंक में साहित्यकारों के लिए उपयोगी जानकारी का प्रकाशन किया गया है। अंक में कुमार अम्बुज का संस्मरण(ख्यात लेखक व साहित्यकार स्व. कमला प्रसाद पर एकाग्र) प्रभावशाली रचना है। दुष्यंत कुमार स्मृति संग्रहालय का पांच दिवसीय पुस्तक पर्व समाचार भी इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देता है। आलेख ‘मरते दम तक लिखने की ख्वाहिशः नीरज’ पाठकों को प्रेरित करता है। प्रमोद वर्मा संस्थान का पुर्नगठन, गीताकार सोम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का समाचार सहित अन्य जानकारियां उपयोगी व सम्पर्क स्थापित करने योग्य हैं।

2 تعليقات

  1. हाँ मेरे पास आती है ये पत्रिका। अच्छा याद दिलाया इसका चंदा भेजने वाला है। आभार।

    ردحذف
  2. धन्यवाद, हम भी देखते हे

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم