
पत्रिका का समीक्षित अंक ख्यात कवि केदारनाथ अग्रवाल पर एकाग्र है। अंक मंे उन पर उपयोगी व संग्रह योग्य जानकारी का प्रकाशन किया गया है। रमेश दवे, प्रयाग शुक्ल, मुश्ताक अली, उर्मिला शुक्ल के लेख विशेष रूप से प्रभावित करते हैं। केदारनाथ अग्रवाल जी की कविताएं तथा रचनाएं व उनसे साक्षात्कार उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अच्छी तरह से प्रकाश डालते हैं। राजेन्द्र शर्मा, सुरेश उजाला, जहीर कुरैशी व किशन तिवारी की कविताएं नयापन लिए हुए हैं। सुनीति रावत की कहानी तथा निरंजन श्रोत्रिय जी द्वारा चयनित विमलेश त्रिपाठी की कविताएं स्तरीय व पाठकों के लिए जानकारीपरक हैं। पत्रिका के अन्य स्थायी स्तंभ व रचनाएं भी पठनीय व स्तरीय हैं।
एक टिप्पणी भेजें