
प्रगतिशील साहित्य के लिए समर्पित पत्रिका समय के साखी के समीक्षित अंक में विविधतापूर्ण जनोपयोगी रचनाएं प्रकाशित की गई हैं। अंक में वरिष्ठ कवि व रचनाकार भगवत रावत से राजेन्द्र परदेसी जी की बातचीत साहित्य व उसके समय पर विचार करती है। सुरेश पण्डित तथा हरमेन्द्र सिंह बेदी के लेख अपने अपने विषय के विस्तार में जाकर उपयोगी व जानकारीपरक सूचनाएं सामने लाते हैं। पीताबम्बर दास सर्राफ ॔रंक’ तथा भाभी डॉ. पूरन सिंह की कहानियां अच्छी व संदेशपरक हैं। कुमार सुरेश, केशव शरण तथा शैलेन्द्र चौहान की कविताएं प्रभावित करती हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं व समीक्षाएं व अच्छी है।
संक्षिप्त जानकारी के लिए धन्यवाद
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें