
बच्चों के लिए निरंतर उत्कृष्ट साहित्य प्रकाशित कर रही पत्रिका के समीक्षित अंक में उपयोगी व ज्ञानवर्धक सामग्री का प्रकाशन किया गया है। अंक में कुलदीप, विभूति भारद्वाज, अदिति शर्मा तथा अन्य बाल रचनाकारों की अच्छी रचनाएं प्रकाशित की गई हैं। वरिष्ठ रचनाकारों में अभिमेष शर्मा, डाॅ. शंभूनाथ तिवारी, ब्रजनंदन वर्मा, डाॅ. कुलभूषण लाल की रचनाएं बालोपयोगी है। मुकुल व मानव उपाध्याय की कहानियां सच्चे अर्थो में बाल कहानियां कहलाने योग्य हैं। भगवत प्रसाद पाण्डेय की कहानी बच्चों के साथ साथ अधिक उम्र के लोगों के लिए भी उपयोगी है। पत्रिका की अन्य रचनाएं समीक्षाएं व पत्र आदि भी बच्चों के समग्र विकास में सहायक हैं।
एक टिप्पणी भेजें