
सम्पर्क पत्रिका आसपास के इस अंक में वीरता के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं ख्यात साहित्कार अनुराधा शंकर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। विचारणीय स्तंभ के अंतर्गत साहित्य और विजुअल मीडिया पर लिखा लेख काफी गंभीर है व आज के सदर्भ में मीडिया की जिम्मेदारी तय करता है। भारत भवन में प्रथम अंतराष्ट्रीय संवाद का आयोजन संबंधी समाचार मध्यप्रदेश में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देता है। कवयित्री ममता तिवारी के कविता संग्रह के लोकापर्ण का समाचार उनके सृजन के संबंध में भी सार्थक व उपयोगी जानकारी देता है। मासिक साहित्यिक पत्रिका विचार आकलन के समाचार के साथ ही पत्रिका के अन्य स्थायी स्तंभ व संवाद हेतु प्रकाशित जानकारी आम पाठक के साथ साथ साहित्यकारों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है।
बहुत अच्छा काम कर रहे हो अखिलेश भाई ........
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें