पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: अगस्त 2010, स्वरूप: मासिक, संपादकः उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 38, मूल्य:12रू.(.वार्षिक 120रू.), मेल: , वेबसाईट/ब्लाग : उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्णदीप, -47, शास्त्री कालोनी, अम्बाला छावनी, 133.001 हरियाणा
पत्रिका के समीक्षित अंक को साहित्य की सभी विधाओं पर एकाग्र किया गया है। अंक में घमंडीलाल अग्रवाल, हेमंत यादव, कमलेश ठाकुर, तपेश भौमिक, योगेन्द्र नाथ शुक्ल, श्याम सुंदर सुमन, राजन शर्मा, आकांक्षा यादव एवं राजीव नामदेव की लघुकथाएं प्रकाशित की गई हैं। अशोक अंजुम, अक्षय गोजा, आरती वर्मा, सुषमा अयैर, जगतनाथ सहाय एवं समीम देवबंदी की कविताएं प्रभावित करती हैं। जमुना बीनी की कहानी, डाॅ रमेश चंद्र का व्यंग्य एवं कमल चैपड़ा का आलेख पत्रिका में पाठकों को कुछ नया प्रदान करते हैं। साहित्यकार निर्मला जौहरी पर एकाग्र परिशिष्ट उनके लेखन संबंधी उपयोगी जानकारी देता है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं एवं पत्र आदि भी स्तरीय हैं।

Post a Comment

और नया पुराने