
पत्रिका के समीक्षित अंक में कुछ उपयोगी व संग्रह योग्य आलेखों का प्रकाशन किया गया है। जिनमें प्रमुख हैं-- डाॅ. दीपक प्रकाश त्यागी(हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का साहित्यिक चिंतन), राजेन्द्र परदेसी(साहित्य के सामाजिक सरोकार) एवं हरमहेंद्र सिंह बेदी(पंजाब का हिंदी साहित्यः पहचान और परख) इन आलेखों केे सामाजिक संदर्भ तथा विषय वस्तु पाठकों को अवश्य ही आकर्षित करेगी। कवितओं में ज्योति पटेल, सुभाष प्रसाद प्रजापति एवं नीरज कुमार गुप्ता की कविताएं शामिल हैं। मैत्रेयी पुष्पा की कहानी ‘फैसला’ एवं गरीब का ईमान(कृष्ण कुमार राय) कहानी मानव जीवन के उत्थान की कहानियां हैं। ग़ज़लों में अशोक अंजुम, जहीर कुरेशी, विनय मिश्रा एवं कृपाशंकर शर्मा अचूक तथा संजय कुमार चतुर्वेदी की लघुकथाएं पत्रिका के स्तर में वृद्धि करती हैं। अन्य आलेख सामयिकी तथा रचनाएं भी आज के संदर्भो केा समेटे हुए है। पत्रिका साज सज्जा व आकर्षक मुद्रण प्रभावित करता है।
एक नयी पत्रिका के बारे में जानकारी देने का शुक्रिया ...अभी तक बाज़ार में इसे देखा नहीं है ...अब बुक स्टाल पर पूछेंगे
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी जानकारी दी आप ने
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें