पत्रिका: हिमप्रस्थ, अंक: जुलाई2010, स्वरूप: मासिक, संपादक: रणजीत सिंह राणा, पृष्ठ: 56, मूल्य:5रू.(.वार्षिक 50रू.), ई मेल: himprasthahp@gmail.com , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं , फोन/मो. उपलब्ध नहीं, सम्पर्क: हि.प्र. प्रिटिंग प्रेस परिसर, घौड़ा चैकी, शिमला 05, हिमाचल प्रदेश
सार्थक साहित्य एवं कला की मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ के समीक्षित अंक में सुरेन्द्र श्याम, सुरेश आनंद, संजीव त्रिपाठी, तुलसी रमण, शशिभूषण शलभ, दीन दयाल शर्मा, डाॅ. आर.के. शुक्ला, जितेन्द्र कुमार एंव जी. टी.एस. अशोक के विविध विषयों पर पठनीय आलेखों का प्रकाशन किया गया है। कहानियों में दादी की दिलेरी (प्रत्यूष गुलेरी), पारबती(ओम प्रकाश मिश्र), गलत पते की चिठ्ठी(बद्री सिंह भाटिया) एवं सरकारी नौकरी(कृष्णा अवस्थी) आम जीवन की रचनाएं हैं। साधुराम दर्शक एवं रमेश चद्र की लघुकथाएं भी पत्रिका के स्तर के अनुरूप हैं। प्रभात कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, कमल सिंह चैहान, वृंदा गांधी एवं शंकर सुलतानपुरी की कविताएं अच्छी हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं, रपट, समीक्षाएं व समाचार आदि भी प्रभावित करते हैं।

3 تعليقات

  1. हिरनदामप्रस्थ जैसी शानदार पत्रिका को देखने और पढ़ने का मन होता है .

    ردحذف
  2. जानकारी के लिये आप का धन्यवाद

    ردحذف
  3. bhai ji,5/ki vpp sey pustak bhej dijiye,pata ye hai
    dr.bhoopendra
    flat no.6, GopalPur Tower,
    Tala House Campus,
    Rewa mp
    486001

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم