पत्रिका: समय के साखी,  अंक: जनवरी-फरवरी संयुक्तांक 2012, , स्वरूप: मासिक, संपादक: डाॅ. अनीता,  आवरण/रेखाचित्र: जानकारी उपलब्ध नहीं, पृष्ठ: 64, मूल्य: 20रू.(वार्षिक 240रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं , फोन/मोबाईल: 09713035330, सम्पर्क: बी 308, सोनिया काम्पलेक्स, हजेला हास्पिटल के सामने, भोपाल 3, म.प्र. 
पत्रिका समय के साखी ने कम समय में भी वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने मंे साहित्य जगत की अन्य पत्रिकाओं को वर्षो लगे हैं। यह इस पत्रिका की संपादक डाॅ. अनिता के कठोर परिश्रम का फल है। इस अंक में राजेश जोशी, ओम भारती, नरेन्द्र जैन, संतोष चैबे, राजेन्द्र शर्मा, राग तैलंग, वेद प्रकाश तथा प्रभा मजूमदार की कविताएं प्रकाशित की गई है। संतोष अलेक्स का भाषान्तर के अंतर्गत प्रकाशित आलेख पत्रिका की एक शोधपरक व अच्छी रचना है। व्यासमणि त्रिपाठी, सुरेश पंडित के लेखों में कसावट व नवीनता है। निशांत व प्रतिमा जौहरी की कहानी भी अच्छी बन पड़ी है। अनिरूद्ध सिन्हा की ग़ज़ल में नई सोच दिखाई पड़ती हैं। पत्रिका की समीक्षाएं व अन्य रचनाएं भी अहम है। 

Post a Comment

और नया पुराने