
समाचार प्रधान पत्रिका के इस अंक में विविधतापूर्ण समाचारों का प्रकाशन किया गया है। अंक में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदी के ख्यात कवि बाबा नागार्जुन पर उषा किरण द्वारा लिखित जानकारीपरक आलेख प्रकाशित किया गया है। राष्ट्रकवि दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी पर रेनू तिवारी का आलेख एवं ममता तिवारी के कविता संग्रह पर चर्चा अच्छी जानकारी है। माधवराव सपे्र संग्रहालय से संबंधित जानकारी प्रदेश स्तर पर संग्रहालयों की उपयोगिता व उनकी स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालती है। अन्य स्थायी स्तंभ सम्मान/पुरस्कार, हलचल, लोकापर्ण/प्रकाशन आदि भी साहित्यकारों से संबंधित जानकारी सहज ही प्रदान करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें