पत्रिका: साहित्य अभियान, अंक: 01 वर्ष 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: सनत, पृष्ठ: 24, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी उपलब्ध नहीं, मूल्य: 10 रू(वार्षिक 100 रू.), ई मेल: उपलब्ध नहीं, वेबसाईट: नहीं , फोन/मो. 09301492734, सम्पर्क: साहित्य निकेतन, जूटमिल थाना के पीछे, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़ (छतीसगढ़)
नवोदित पत्रिका साहित्य अभियान को अभी लम्बी यात्रा पूरी करना है। अंक की रचनाएं स्वयं अपनी उपयोगिता सिद्ध करती हैं। डाॅ. गार्गीशंकर मिश्र, डाॅ. प्रणव पण्डया, सुजीत कर, अबरार रहमानी, विश्वरंजन तथा नरेन्द्र नाथ लाहा के अच्छे विचारयोग्य आलेखों का प्रकाशन किया गया है। गीता नायक, बलदेव अशोक, आनंद बिल्थरे, विजय लक्ष्मी सिंह, नारायण बोरकर, श्याम नारायण श्रीवास्तव एवं रमेश चंद्र शर्मा की कविताएं प्रभावित करती हैं। सनत कुमार नायक, आकांक्षा यादव तथा प्रो. शामलाल कौशल की लघुकथाएं भी अच्छी है। पत्रिका की अन्य रचनाएं अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रही है।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم