
साहित्य सेवा में विगत 9 वर्ष से सेवारत पत्रिका के समीक्षित अंक को श्री दिवाकर वर्मा जी पर एकाग्र किया गया है। अंक में उनपर उपयोगी सामग्री संजोयी गई है। रामप्रकाश शर्मा, सुरेश गौतम, नचिकेता, मयंक श्रीवास्तव, मधुकर गौड, डाॅ. देवेन्द्र आर्य, मधुकर आष्ठाना, रामकृष्ण शर्मा, राधाकृष्ण दीक्षित व विमलेश शर्मा के आलेख प्रभावित करते हैं। इस परिशिष्ट के अतिरिक्त पत्रिका में डाॅ. रामस्नेहीलाल शर्मा व आर.एम.पी. सिंह के आलेख उपयोगी हैं। रामप्रकाश अनुरागी, सतीश श्रोत्रिय, वर्षा रश्मि, यतीन्द्रनाथ राठी तथा डाॅ. चंद्रप्रकाश शर्मा की कविताएं हैं।
बहुत अच्छी जानकारी धन्यवाद
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें