पत्रिका: साक्षात्कार, अंक: 362-363, स्वरूप: द्वैमासिक, प्रधान संपादक: देवेन्द्र दीपक, संपादकः आनंद सिन्हा, पृष्ठ: 120, मूल्य:30रू.(.वार्षिक 250रू.), ई मेल: sahitya_academy@yahoo.com , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं , फोन/मो. 0755.2554783, सम्पर्क: साहित्य अकादमी, म.प्र. संस्कृति परिषद, संस्कृति भवन, वाण गंगा, भोपाल-3, म.प्र. पत्रिका के समीक्षित अंक में रचनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रकाशित किया गया है। संतोष खरे जी से अनूप अशेष की बातचीत साहित्य जगत की विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ वर्तमान साहित्यिक परिवेश पर भी विचार रखती है। डाॅ. प्रेम भारती एवं सुरेश गौतम के आलेख नवीनता लिए हुए हैं। विनोद साब की कहानी दोस्त तथा विभा रानी की कहानी मीडियम वेव दो हजार पर.... ! ने कथ्य व शिल्प के साथ कुछ नए प्रयोग किए गए हैं। नवल जायसवाल, सच्चिदानंद जोशी, सवाई सिंह शेखावत, मृगेन्द्र राय, रश्मि रमानी तथा विनय त्रिपाठी की कविताएं जन सामान्य की भावनाओं को अभिव्यक्ति देती हैं। दिवाकर शर्मा एवं देवेन्द्र आर्य के गीत/दोहे अच्छे व पठनीय हैं। नई कलम के अंतर्गत ऋचा सत्यार्थी की हिंदी ग़ज़लें इस विधा के साथ अच्छी तरह से निर्वाह कर सकीं हैं। पत्रिका की समीक्षाएं, अन्य रचनाएं, पत्र समाचार आदि भी उपयोगी व जानकारी परक हैं।

Post a Comment

और नया पुराने