पत्रिका-हिंदुस्तानी ज़बान, अंक-जुलाई-सितम्बर.09, स्वरूप-त्रैमासिक, प्रधान संपादक-डाॅ. सुशीला गुप्ता, पृष्ठ-52, मूल्य-रू.10(वार्षिक 40रू.), संपर्क-महात्मा गाॅधी मेमोरियल रिसर्च सेन्टर एवं लाईबे्ररी, महा. गाॅ. बिल्ंिडग, 7 नेताजी सुभाष रोड़, मुम्बई 400.002(भारत)
हिंदी व उर्दू ज़बान में प्रकाशित इस पत्रिका में गाॅधी साहित्य विशेष रूप से प्रकाशित किया जाता है। समीक्षित अंक में समसामयिक आलेख प्रकाशित किए गए हैं। इनमें नारी आंदोलन का उदयः संदर्भ और मुद्दे(डाॅ. मनोज पाण्डेय), आधुनिक कथा साहित्य में समाज चित्रण(डाॅ. सुशील कुमार शर्मा), रहस्यवाद और मीरा की काव्य साधना(डाॅ. राजेन्द्र परदेसी) तथा श्रीकृष्ण की उपासियका कवयित्री ‘ताज’(डाॅ. परमानंद पांचाल) प्रमुख हैं। इन आलेखों में विषय को नवीन अनुसंधानों के आधार पर संजोया गया है। पत्रिका में पुस्तक समीक्षा, पत्र सम्पादकी आदि भी प्रभावशाली हैं। उर्दू के जानकारों के लिए इस खण्ड की रचनाएं प्रभावित करती हैं।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने