पत्रिका-शुभ तारिका, अंक-जनवरी09, स्वरूप-मासिक, संपादक-श्रीमती उर्मि कृष्ण मूल्य-12रू.वार्षिक-120रू. संपर्क-कृष्ण दीप ए-47, शास्त्री कालोनी, अम्बाला छावनी, 133.001 हरियाणा (भारत)
प्रख्यात मासिक पत्रिका शुभ तारिका का जनवरी 09 अंक कहानी विधा पर एकाग्र है। अंक में 15 कहानियां शामिल की गई है। प्रत्येक कहानी अपने कथ्य व शिल्प में अलग है। इनमें इंदिरा किसलय(वो जरूर लौटेगा), नीलिमा टिक्कू(आज का सच), सदाशिव कौतुक(खुदा हाफिज), अखिलेश शुक्ल(मास्साब का मोबाईल) तथा देवेन्द्र कुमार मिश्र(पागल पत्नी) प्रमुख है। प्रायः सभी कहानियां वर्तमान समय व समाज की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान खोजने का आग्रह करती दिखाई देती है। पत्रिका की सबसे उपयोगी व संग्रह योग्य रचना डाॅ. महाराज कृष्ण जैन का आलेख कहानी का कला पक्ष है। हांलाकि आज की कहानियां भाव प्रधान है लेकिन कलात्मकता का अपना महत्व है। जब लेखक स्वयं कहानी की गहराईयों में उतरता है तब ही वह कला के साथ न्याय कर पाता है। वंशीलाल शर्मा, नलिनीकांत, पंकज शर्मा, सूर्य भानु गुप्त तथा ऋषिवंश अपनी कविताओं से प्रभावित करते हैं। प्रत्येक अंक की तरह यह भी संग्रह योग्य पठनीय अंक है।

1 टिप्पणियाँ

  1. Urmi ji ne ye patrika mujhe bheji hai sambhvatah agle ank ke liye kuch kavitayen unhen bheju...acchi patrika hai....! filhal nayi kavitaye to mai anya patrikaon ko bhej chuki hun aap chahen to blog se le sakte hain...!!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने