पत्रिका-आसपास, अंक-जुलाई 2012, स्वरूप-मासिक, संपादक-राजुरकर राज, पृष्ठ-24, मूल्य-5रू.,वार्षिक  60 रू.60, संपर्क- एच.03, उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर, भोपाल म.प्र. (भारत)
समाचार प्रधान पत्रिका के इस अंक में ख्यात उर्दू कथाकार सहादत हसन मंटो पर विशेष सामग्री का प्रकाशन किया गया है। अभिलाष को मिले दादा साहब फालके पुरस्कार का समाचार पत्रिका का अन्य आकर्षण है। इसके अतिरिक्त ख्यात संपादक व लेखक धर्मवीर भारती पर एकाग्र आलेख विशेष व संग्रह योग्य है। अंक की अन्य रचनाओं में प्रदीप सौरभ को मिला सम्मान, रस्किन बांड की उपलब्धियां, भोपाल में धर्मवीर भारती पर फैलोशिप, युवा रचनाकारों का काव्य विनोद, ताशकंद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन तथा ख्यात कथाकार तेजेन्द्र शर्मा के भोपाल के संबंध में विचार पत्रिका को सार्थक व सर्वस्वीकार्य बनाते हैं। यह आश्चर्य का विषय है कि कम दामों में उपलब्ध रचनाकारों के जीवन व समाचारों से जुड़ी इस पत्रिका का पाठक वर्ग अभी तक स्थिर बना हुआ है। 

3 تعليقات

  1. milegi kaise sir? koi detail.... ya phone no. sksaagartheocean@gmail.com par mail karen please.

    ردحذف
  2. Maine socha tha ki aajivan shulk jamaa kara dene ke baad patrika hamesha milti rahegi.Lekin mujhe thoda aashcharya hua yah jaankar ki ank nikal rahe hain, bas hame hi khabar nahin. Mera yah sochna galat to nahin, ki adhikansh patrikayen tabhi tak niymit roop se milti hain, jab tak aap unka chanda n den!

    ردحذف
  3. Mujhe fir aashchary ho raha hai, mere 17 august ke sawal ka jawab 30 july ko kaise aaya?

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم