
हिमाचल प्रदेश से प्रकाशित इस पत्रिका के प्रत्येक अंक में साहित्य से जुड़ी अनेक सार्थक रचनाएं प्रकाशित की जाती है। समीक्षित अंक में भी सारगर्भित व जानकारीपरक रचनाओं का प्रकाशन किया गया है। अंक मंे हेमराज कौशिक, सुरेश उजाला, राजेन्द्र परदेसी, ओम प्रकाश सारस्वत, मनोज शर्मा, शशिभूषण सलभ, सुनील कुमार फुल्ल, उषा रानी, हेमन्त गुप्ता, प्रभा दीक्षित व श्यामनारायण श्रीवास्तव के शोधपरक आलेखों का प्रकाशन किया गया है। कहानियों में मदन चंद्र भट्ट, गंगाराम राठी व डाॅ. नारायण की कहानियां प्रभावित करती है। पवित्रा अग्रवाल, भीमसिंह नेगी एवं कृष्णचंद्र की लघुकथाएं अच्छी व पठनीय है। प्रोमिला भारद्वाज, रमेश चंद्र शर्मा, संतोष श्रेयांस, मोहन भारतीय तथा भुवनेश्वर सुमन की कविताएं नयापन लिए हुए है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व लेख आदि भी उपयोगी व जानकारीपरक हैं।
एक टिप्पणी भेजें