पत्रिका: इप्टा वार्ता, अंक: 38,स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: हिमांशु राय, पृष्ठ: 8, मूल्य: उपलब्ध नहीं (उपलब्ध नहीं), ई मेल: , वेबसाईट/ब्लाॅग: , फोन/मो. 0761.2417711, सम्पर्क: पी.डी.4, परफेक्ट एन्क्लेव, स्नेह नगर, जबलपुर 02, म.प्र.
नाट्य समाचार पत्रिका के इस अंक में पाठकों के लिए उपयोगी समाचारों का प्रकाशन किया गया है। मुखपृष्ठ पर भोपाल में आयोजित लघुभारत रंग महोत्सव का समाचार प्रमुखता से विस्तृत विवरण के साथ प्रकाशित किया गया है। भोपाल से आशा सिंह द्वारा प्रेषित यह समाचार रंगमंच के संबंध में उपयोगी व सार्थक जानकारी प्रदान करता है। श्रीमती गुलवर्धन(गुलदी) को पद्म श्री पुरस्कार का विश्लेषण युक्त समाचार अच्छी टिप्पणियों के साथ प्रकाशित है। ख्यात नाट्य समालोचक देवेन्द्र राज अंकुर का आलेख शौकिया रंगमंच की समस्याएं इलाहाबाद में रंगमंच की पूर्व गतिविधियों पर प्रकाश डालता है। रंग खजाना एवं रंग खबर के समचार भी उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। जबलपुर म.प्र. से प्रकाशित यह पत्रिका नाट्य जगत की खबरें प्रकाशित कर रही प्रमुख पत्रिका है जिसे अधिक से अधिक पाठकों तक पहुुंचना चाहिए।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم