पत्रिका: कथाबिंब, अंक: जनवरी-मार्च10, स्वरूप: त्रैमासिक, प्रधान संपादक:माधव सक्सेना ‘अरविंद’, संपादक: मंजूश्री, पृष्ठ: 52, मूल्य:15रू.(वार्षिक 50रू.), ई मेल: kathabimb@yahoo.com , वेबसाईट/ब्लाॅग: http://www.kathabimb.com/ , फोन/मो. 2551.5541, सम्पर्क: ए-10, बसेरा, आॅफ दिन-क्वारी रोड़, देवनार मुम्बई 400.088
click here कथा प्रधान साहित्यिक पत्रिका कथाबिंब के इस अंक में सार्थक व समाजउपयोगी कथाओं को स्थान दिया गया है। इसमें प्रकाशित कहानियों में प्रमुख हैं- वह कल नहीं आएगा(ज्ञान शर्मा), वादियों का दर्द(डाॅ. तारिक असलम ‘तस्लीम’), समर्पण(जसविंदर शर्मा), खिसकते विराम का इंतजार(अमर स्नेह) एवं मुन्नी(के वरलक्ष्मी-तेलुगु कहानी ) है। पत्रिका की लघुकथाएं भी एक विचार को जीवंत करती हुई सार्थक प्रस्तुति है। इनमें नरेन्द्र कोर छाबड़ा, संजय पुरोहित, ज्ञानदेव मुकेश व डाॅ. रामनिवास मानव प्रमुख हैं। पंकज शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक, डाॅ. रंजना वर्मा एवं केवल गोस्वामी की कविताएं यथार्थ के धरातल को स्पर्श करती हुई शिल्प से जुगलबंदी करती हुई दिखाई देती है। पत्रिका के अन्य स्थायी स्तंभ, समीक्षाएं व रचनाएं भी स्वागत योग्य हैं।

2 تعليقات

  1. बहुत सुन्दर और सार्थक पत्रिका. साधुवाद.

    ردحذف
  2. बहुत अच्छी जानकारी दी .. वेबसाईट पर पढने के लिए उपलब्ध है ये जानकार हर्ष हुआ .. देख भी ली है , पढ़ भी लेंगे

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم