पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: अगस्त 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 64, मूल्य: 12रू (वार्षिक: 120रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 9171.261083, सम्पर्क: कृष्णदीप, ए-47, शास्त्री कालोनी, अम्बाला छावनी हरियाणा
पत्रिका के इस कहानी अंक में अच्छी व पठनीय कहानियों का समावेश किया गया है। अंक में इसके अतिरिक्त अन्य रचनाओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। प्रकाशित लघुकथाओं में सुरेन्द्र गगल, अखिलेश शुक्ल, राधेश्याम भारतीय, आनंदप्रकाश आर्टिस्ट की लघुकथाएं प्रभावित करती है। रूपाली दास, निर्मला जौहरी, श्याम विद्यार्थी, अब्बास खान, प्रियंका शर्मा, कुलभूषण कालड़ा एवं चिन्मय सागर की कविताएं नवीनता लिए हुए हैं। राधेश्याम जोशी, संजय जनागल, अलका सैनी, प्रदीप शर्मा, इंदिरा किसलय, राजेश पंकज तथा मनीष कुमार सिंह की कहानियों में वर्तमान समाज को संघर्ष से उबरने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयास निरूपित किया जा सकता है। लेखक परिशिष्ट के अंतर्गत केदारनाथ सविता से संबंधित जानकारी ज्ञानवर्धक है। लोकसेतिया का व्यंग्य एक अच्छी रचना कही जा सकती है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व लेख आदि भी रोचकता लिए हुए हैं।
Mobile no is wrong
ردحذفplz crrect number
This number is not Ambala
ردحذفإرسال تعليق