पत्रिका: वटवृक्ष,  अंक: मई 2012, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: रवीन्द्र प्रभात, रश्मि प्रभा,  आवरण/रेखाचित्र: अपराजिता कल्याणी, , पृष्ठ: 64, मूल्य: 20 रू.(वार्षिक 80 रू.), ई मेल: ,वेबसाईट:  , फोन/मोबाईल: 0522.2730672, सम्पर्क: एम 1, 107, परिकल्पना, सेक्टर एम 1, संगम होटल के पास, अलीगंज, लखनऊ उ.प्र. 
पत्रिका वटवृक्ष नवीनतम पत्रिका होते हुए भी साहित्यिकता से भरपूर है। अंक में कुछ अच्छी व चुनी हुई रचनाओ का प्रकाशन किया गया है। इनमें साहित्यिकता के साथ साथ वर्तमान समयबोध भी निहित है। दीपिका रानी, कविता विकास, संगीता स्वरूप, निधि टण्डन, रचना श्रीवास्तव, साधना वैद, हिमानी, अमृता तन्मय की रचनाओं में गंभीरता व पठनीयता है। अन्य रचनाओं में जिनमें प्रमुख रूप से राजेश उत्साही, नरेन्द्र व्यास, एम. वर्मा, दिनेश कुमार चैहान, कपिल देव सिंह, सलिल वर्मा ने कुछ नए प्रयोग किए हैं जो समय के साथ साथ  आज की पीढ़ी पर खरे उतरते हैं। पूजा उपाध्याय, वाणी शर्मा, प्रीत अरोड़ा, लावण्या दीपक शाह, यतीन मोहन मोहंती , विनय दास, श्याम संुदर दीक्षित एवं मुकेश पाण्डेय ने कुछ अच्छे प्रयोग किए हैं। 

3 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने