पत्रिका: साहित्य परिक्रमा,  अंक: अपै्रल-जून 2012, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: जीत सिंह जीत, मुरारी लाल गुप्त,  आवरण/रेखाचित्र: जानकारी उपलब्ध नहीं, पृष्ठ: 64, मूल्य: 15रू.(वार्षिक 60रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं , फोन/मोबाईल: 09425.407471, सम्पर्क:  राष्ट्रोस्थान भवन माधव महाविद्यालय के सामने, नई सड़क ग्वालियर म.प्र. 
साहित्य जगत की स्थापित पत्रिका साहित्य परिक्रमा का समीक्षित अंक ख्यात साहित्यकार लेखक कवि आलोचक रामनारायण त्रिपाठी पर्यटक जी पर एकाग्र है। उनके समग्र व्यक्तित्व पर अच्छे संग्रह योग्य आलेख पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। इन आलेखों में डाॅ. बलवंत जानी, नरेन्द्र कोहली, श्रीधर पराड़कर, यतीन्द्र तिवारी, मोहन आनंद, विनय दीक्षित के लेख प्रमुख है। समकालीन विषयों पर उदय प्रताप सिंह, हमलता जायसवाल तथा रवीन्द्र कुमार उपाध्याय के लेख प्रभावित करते हैं। सुरेखा शर्मा, रामगोपाल भावुक, नरेन्द्र चतुर्वेदी ओम वर्मा की कविताएं विशिष्ट हैं। गार्गीशंकर मिश्र, शिवचरण सेन, मनोहरलाल आनंद की लघुकथाओं मेें नवीनता है। पत्रिका की अन्य रचनाएं भी प्रभावित करती हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने