पत्रिका: मैसूर हिंदी प्रचार परिषद पत्रिका, अंक: अक्टूबर 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: डाॅ. बि. रामसंजीवैया, मनोहर भारती, पृष्ठ: 62, मूल्य: 5रू (वार्षिक: 50 रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 080.23404892, सम्पर्क: 58, वेस्ट आॅफ कार्ट रोड़, राजाजी नगर, बेंगलूर कर्नाटक

पत्रिका का समीक्षित अंक प्रधान सचिव व पत्रिका के प्रधान संपादक डाॅ. बि. रामसंजीवैया पर आंशिक रूप से एकाग्र है। अंक में उनके समग्र्र व्यक्तित्व पर संक्षिप्त किंतु उपयोगी आलेख मनोहर भारती जी ने लिखा है। पत्रिका के अन्य आलेखों में मित्रेश कुमार गुप्त, रामशरण युयुत्सू, मोहन भारतीय, दर्शन सिंह रावत, रामशरण यादव के आलेख प्रभावित करते हैं। हरीश कुमार शर्मा, रंजना अरगड़े, अमित पटेल व हितेश कुमार शर्मा के लेखों में अन्य समाजिक विषयों पर प्रकाश डाला गया है। सुनीता पचैरी, सुंदरलाल कथूरिया तथा रामनिवास मानव की कविताएं प्रभावित करती है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व जानकारियां भी उपयोगी व सार्थक हैं।

Post a Comment

और नया पुराने