पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: मार्च 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 38, मूल्य: 12रू(वार्षिक 100रू.), ई मेल: urmi.klm@gmail.com ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्ण दीप, ए-47, शास्त्री कालोनी, अम्बाला छावनी, 133001 हरियाणा

विगत 39 वर्ष से लगातार प्रकाशित पत्रिका शुभ तारिका के इस तीसरे अंक में अच्छे व विचार करने योग्य व्यंग्य प्रकाशित किए गए हैं। आकांक्षा पारे, अरविंद तिवारी, अजातशत्रु, प्रो. चंद्रभानु आर्य, मनजीत कौर, आलोक सेतिया के व्यंग्यों की विषयवस्तु प्रभावित करती है। डाॅ. महाराज कृष्ण जैन का व्यंग्य अथ सेवा माहत्मय परसाई जी के व्यंग्यों की कोटि का है। पूर्णिमा मित्रा, शरतचंद्र वाष्र्णेय, सीताराम गुप्ता, आकांक्षा यादव तथा आलोक भारती की लघुकथाएं उल्लेखनीय हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व सामग्री भी प्रभावित करती है।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने