पत्रिका: आसपास, अंक: फरवरी 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: राजुरकर राज, पृष्ठ: 32, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी नहीं, मूल्य: 5रू.(वार्षिक 50), ई मेल: , वेबसाईट: , फोन/मो. 0755.2775129, सम्पर्क: एच 3, उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर, भोपाल म.प्र.
रचनाकारों की संवाद पत्रिका के इस अंक में आपसी संवाद के लिए उपयोगी जानकारी का प्रकाशन किया गया है। अंक में भारत भवन भोपाल में नाटक का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। दूसरा प्रमुख समाचार पांच दिवसीय प्रतिष्ठा समारोह ‘पुस्तक पर्व’ का समाचार है। यह समाचार पुस्तक पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी देता है। नक्श लायलपुरी पर एकाग्र लेख आज तक बाकी है बीस रूपये का कर्ज अच्छा व जानकारी परक है। पत्रिका के अन्य समाचार संवाद स्थापित करने में पूरी तरह से समर्थ हैं।

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने