पत्रिका: समकालीन अभिव्यक्ति, अंक: अक्टूबर-दिसम्बर 10, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: उपेन्द्र कुमार मिश्र, पृष्ठ: 64, रेखा चित्र/छायांकन/कला सज्जा: सुनीता वर्मा, मूल्य: 15रू.(वार्षिक 50), ई मेल: , वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 011.26645001, सम्पर्क: फ्लैट नं. 5, तृतीय तल, 984, वार्ड नं. 7, महरौली, नई दिल्ली 30
विविध विधाओं के लिए समर्पित पत्रिका समकालीन अभिव्यक्ति का समीक्षित अंक विविधतापूर्ण रचनाओं से स्मृद्ध है। अंक में अशोक प्रजापति, अकबर लाहोरी, चंद्रभान राही, मनीष कुमार सिंह की समकालीन कहानियां प्रकाशित की गई हैं। पत्रिका के लेख साहित्य, समाज तथा कला के लिए समर्पित हैं। विश्वमोहन तिवारी, अनिता एच. भट्ट, नवलकिशोर भट्ट तथा डाॅ. सुरंगमा यादव के लेख विविध विषयों की विवेचना अच्छी तरह से कर सके हैं। राजीव कुमार त्रिगति एवं ऋषिवंश की कविताएं पत्रिका के काव्य स्वरूप को स्पष्ट करती हैं। अनिल डबराल, बुद्धि प्रकाश कोटनाला, कृष्णा श्रीवास्तव की विविध विधाओं की रचनाएं व्यापकता लिए हुए हैं। अनिल शर्मा तथा के.एल.दिवान की लघुकथाओं सहित अन्य रचनाएं भी स्तरीय व विचारणीय है।

Post a Comment

और नया पुराने