पत्रिका:शुभ तारिका, अंक: अक्टूबर 2010, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 34, मूल्य: 12रू.(वार्षिक 120 रू.), ई मेल: , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्ण दीप ए 47, शास्त्री कालोनी, अंबाला छावनी 133.001 हरियाणा
विगत 38 वर्ष से लगातार साहित्य की सेवा कर रही पत्रिका शुभ तारिका के इस अंक में अच्छी व विविधतापूर्ण रचनाओं को स्थान दिया गया है। अंक में महावीर उत्तरांचली, चंद्र भानु आर्य, पवन चैधरी मनमौजी, चेतन आर्य, किशनलाल शर्मा व लेखराम शर्मा की लघुकथाएं प्रकाशित की गई हैं। पत्रिका में इस बार लेखक परिशिष्ट के अंतर्गत दिलीप भाटिया को स्थान दिया गया है। हितेश शर्मा, कुलभूषण कालड़ा, अशोक सिंह व खत्री कुमार की कविताएं प्रभावित करती हैं। गुलनाज की कहानी बसेरा का कथ्य व शिल्प आज की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालता है। अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व समाचार आदि भी पठनीय हंै।

2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने