पत्रिका: प्रगति वार्ता, अंक: 532010, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: सच्चिदानंद, पृष्ठ: 100, मूल्य:20रू.(.वार्षिक 80रू.), ई मेल: pragativarta@yahoo.co.in , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं , फोन/मो. 06436222467, सम्पर्क: प्रगति भवन, चैती दुर्गा स्थान, साहिबगंज 816109(झारखण्ड)
पत्रिका प्रगति वार्ता का समीक्षित अंक ख्यात आलोचक, संपादक व निबंधकार महावीर प्रसाद द्विवेदी जी पर एकाग्र है। अंक में उनके समग्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर सारगर्भित सामग्री का प्रकाशन किया गया है। भारत यायावर, डाॅ. तपेश्वरनाथ, श्री रंजन सूरिदेव, डाॅ. राजनारायण, श्री ऋषिकेश राय, डाॅ. हरनिवास पाण्डेय, लता सुमन, श्री चंद्रशेखर तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, सच्चिदानंद एवं राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर के आलेख संग्रह करने योग्य हैं। पत्रिका का अंक एक सामान्य पाठक से लेकर साहित्य के शोधार्थी के लिए समान रूप से उपयोगी है। आचार्य द्विवेदी की प्रतिनिध रचनाओं में उनकी कहानियां, कविताएं, जीवनी, निबंध/ललित निबंध एवं समीक्षा आदि पुनः पढ़कर पाठक जान सकेगा की वे आज की घटनाओं व परिस्थितियों को काफी पहले ही जान समझ गए थे। पत्रिका के अतिथि संपादक भारत यायावर का संपादकीय विशेष रूप से पढ़ने योग्य है।

1 टिप्पणियाँ

  1. ब्‍लॉग और डॉक्‍टर शब्‍द अगर आप यहां ठीक देख पा रहे हों, तो ये शब्‍द आपके पेज पर ठीक क्‍यों नहीं दिखते.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने