पत्रिका: अभिनव बालमन, अंक: जनवरी-मार्च10, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: निश्चल, पृष्ठ: 48, मूल्य 15रू.(वार्षिकः 50रू.), ई मेल: abhinavbalmann@rediffmail.com , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 9719007153, सम्पर्क: शारदायतन, 17/238, जेड 13/59, पंच नगरी, सासनी गेट, अलीगढ़ 202001 (उ.प्र.)
बच्चों की पत्रिका अभिनव बालमन के इस अंक में मनोरंजक व ज्ञानवर्धक सामग्री का प्रकाशन किया गया है। कहानियों मंे माधुरी, शिवम व उत्कर्ष मजेदार व रोचक हैं। डाॅ. गोपालदास नीरज, यादराम शर्मा एव श्याम कृष्ण सक्सेना की रचनाएं बच्चों में आत्मविश्वास जगाने में सहायक हैं। डाॅ. अजय शर्मा, डाॅ. नमिता सिंह, पारस व लक्ष्मण प्रसाद के आलेख उपयोगी हैं। बच्चों की सभी कविताएं गाने गुनगुनाने योग्य हैं। विशेष रूप से पायल, शुभि, आदित्य, दीप्ती, मानसी, माध्ुारी, पूनम, ओमवीर, नेहा व अनु प्रभावित करते हैं। पत्रिका के सभी स्थायी स्तंभ व अन्य रचनाएं भी स्तरीय व बच्चों के लिए संग्रह योग्य हैं। यह विचारणीय है कि देश में बच्चों के लिए इस तरह की पत्रिका का सर्वथा अभाव हैं। अभिनव बालमन काफी हद तक कमी को पूरा करती है। बधाई।

Post a Comment

और नया पुराने