पत्रिका: मैसूर हिंदी प्रचार परिषद पत्रिका, अंक: फरवरी 10, स्वरूप: मासिक, प्रधान संपादक: डाॅ. डाॅ.बी. रामसंजीवैया, संपादक: डाॅ. मनोहर भारती, पृष्ठ: 46, मूल्य:5रू.(वार्षिकः 50), ई मेल: brsmhpp@yahoo.co.in , वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मो.(080)23404892, सम्पर्क: 58, वेस्ट आॅफ कार्ड रोड, राजाजी नगर, बेंगलूर 560.010 कर्नाटक
हिंदी साहित्य के लिए विगत 40 वर्ष से कार्य कर रही संस्था मैसूर हिंदी साहित्य परिषद की समीक्षित पत्रिका का यह इस वर्ष का दूसरा अंक है। पत्रिका में अशोक शैरी, डाॅ. एम. शेषन, कृष्ण कुमार ग्रोवर, अमित पटेल, डाॅ. मिरगणे अनुराधा, डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ल एवं प्रो. बी.वै. ललिताम्बा के महत्वपूर्ण व उपयोगी आलेखों का प्रकाशन किया गया है। बी.जी. पटेल तथा जसविंदर शर्मा की लघुकथाएं प्रभावित करती हैं। रामशंकर चंचल, महेश चंद्र शर्मा तथा राधेलाल नवचक्र की कविताएं भी पत्रिका की भावना को प्रगट करती है। यह साफ सुथरी पत्रिका प्रभावित करती है।

Post a Comment

और नया पुराने