पत्रिका हिमप्रस्थ, अंक फरवरी.09, स्वरूप मासिक, पृष्ठ56, संपादक रणजीत सिंह राणा, मूल्य5 रू., (50 रू. वार्षिक) सम्पर्क हिमाचल प्रदेश प्रिटिंग प्रेस परिसर, घोड़ा चौकी, शिमला5 (भारत)
पत्रिका के में हिमाचल प्रदेश के साहित्य व संस्कृति से संबंधित आलेखों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख हैं हिमाचल लोक संगीत में सांगीतिक तत्व (डॉ. आर.एस. सांडिल), हिमाचल में आंदोलन का संगठित स्वरूपः प्रजामंड़ल आंदोलन(डॉ. हिमेन्द्र बाली हिम), चम्बा जनपद में बौद्ध धर्म प्रमुख है। कहानियों में निर्णय(डॉ. दया दीक्षित), घरौंदा(प्रेम गुप्ता मानी) तथा भय का भूत(राजेन्द्र परदेसी) प्रमुख है। अखिलेश शुक्ल का रेखाचित्र ॔शहद बेचने वाले’ म.प्र. ें निवास करने वाली आदिवासी जातियों के कष्टमय जीवन का चित्र खींचती है। उमेश कुमार अश्क, सत्यदेव भारद्वाज, द्विजेन्द्र द्विज, राजेन्द्र निशेश व तेजराम शर्मा कवितओं में प्रभावित करते हैं। अन्य स्थायी स्तंभ तथा समीक्षा पत्रिका के इस अंक को संग्रह योग्य बनाते हैं।

1 टिप्पणियाँ

  1. शुक्रिया भाई ज़ानकारी के लिए
    बगल में रहकर भी हमें "हिमप्रस्थ" के नये अंक के बारे में आपसे पता चला इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने